हरिद्वार में शौर्य दिवस की शोभायात्रा पर पथराव, तनावपूर्ण माहौल में हाई अलर्ट पर पुलिस

haridwar news

हरिद्वार में शौर्य दिवस के मौके पर निकाली जा रही बजरंग दल की शोभायात्रा पर ज्वालापुर क्षेत्र में अचानक पथराव होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। सैनी आश्रम से शुरू हुई यह यात्रा जैसे ही ज्वालापुर दुर्गा चौक के पास पहुंची, तभी असामाजिक तत्वों ने शोभायात्रा को निशाना बनाया और पत्थर फेंके। घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोश में आ गए।

हरिद्वार में शौर्य दिवस की शोभायात्रा पर पथराव

हरिद्वार में शौर्य दिवस की शोभायात्रा पर पथराव के बाद से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। पथराव के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार के आर्यनगर चौराहे पर बैठकर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे क्षेत्र में हालात और संवेदनशील हो गए हैं। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीमें भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुट गईं।

हरिद्वार में कानून व्यवस्था अब पूरी तरह फेल

बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष अनुज वालिया ने साफ आरोप लगाया कि यात्रा पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा पथराव किया गया। उन्होंने कहाल है कि हरिद्वार में कानून व्यवस्था अब पूरी तरह बिगड़ चुकी है। क्योंकि धार्मिक यात्राओं पर खुलेआम हमला होना प्रशासन की विफलता को दिखाता है।

मौके पर अतिरिक्त पुलिसबल तैनात 

वहीं एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने मौके पर बताया कि शोभायात्रा पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव की जानकारी मिली है। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कर आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि स्थिति नियंत्रण से बाहर न जाए और शांति व्यवस्था पूरी तरह बहाल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here