खटीमा: उधम सिंह नगर जिले के खटीमा से एक दुखद खबर सामने आई है। जहाँ पर पीलीभीत रोड मंडी समिति के पीछे पति पत्नी की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। खटीमा कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय खटीमा भेज दिया है।
ट्रेन की चपेट में आने से दंपति की मौत
खटीमा शिव कॉलोनी निवासी मृतक राम दत्त ग्रीफ में कार्यरत थे, वर्तमान में उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में थी। सुबह वो अपनी पत्नी के साथ किसी रिश्तेदार के यहाँ जा रहे थे। इस दौरान पीलीभीत से आ रही ट्रेन को चपेट में आने से दोनों दम्पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस द्वारा दोनों शवों को खटीमा उप जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम की के लिए भेजा गया। मंडी समिति के पीछे शॉट रास्ते से समय दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए।
घटना के बाद से परिजनों में कोहराम
सुबह के समय 58 वर्षीय रामदत्त्त अपनी पत्नी 53 वर्षीय नंदा देवी के साथ घर शिव कॉलोनी खटीमा से सतना जा रहे थे। दोनों मंडी समिति खटीमा के पीछे पीलीभीत से टनकपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आ कर हादसे का शिकार हो गए। घटना में दम्पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पांच दिन पहले ही छुट्टी लेके आया था मृतक
वहीं घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है। मृतक रामदत्त पांच दिन पहले ही ड्यूटी से 15 दिन की छुट्टी पर घर आए थे। शॉट रास्ते से जाने के चक्कर में दोनों को जान से हाथ धोना पड़ा। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद से परिजनों में शोक का माहौल है।


