Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डNanda Gaura Yojna : नंदा गौरा के तहत आवेदन की तारीख बढ़ी,...

Nanda Gaura Yojna : नंदा गौरा के तहत आवेदन की तारीख बढ़ी, इतने दिन बढ़ाई गई अवधि

  नंदा गौरा योजना के लिए के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब Nanda Gaura Yojna के तहत 20 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है।

Nanda Gaura Yojna में तहत आवेदन की तारीख बढ़ी

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के निर्देशों के क्रम में विभाग ने आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाने का फैसला किया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि पहले इस योजना के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर तय की गई थी। अब 20 दिसंबर तक नंदा गौरा योजना के तहत अप्लाई किया जा सकेगा।

अब तक मिले 30000 से ज्यादा आवेदन

कन्या जन्म के आधार पर योजना का लाभ लेने और 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद इस योजना के तहत सहायता प्राप्त करने के लिए अभी तक 30000 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जन मिलन कार्यक्रमों के दौरान प्रदेश में कई जगह लोगों ने बताया कि पात्र होने की बावजूद में विभिन्न वजहों से अभी तक इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं। ऐसे लोगों के लिए तारीख को आगे बढ़ाया गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular