
अगर आप बाइक या स्कूटी चलाते हैं तो ये खबर आपसे जुड़ी हुई है। ये खबर आपके बहुत काम आने वाली है। अगर दोपहिया वाहनों में चालक ने पीछे बैठी सवारी ने अगर हेलमेट नहीं पहना तो आपका चालान (Helmet Challan) हो जाएगा। ये चालान आपको सीधे आपके मोबाइल पर आपको मिलेगा।
हेलमेट पहनने के साथ नहीं किया ये काम तो Helmet Challan
अगर आप दोपहिया वाहन चलाते हैं और आपने हेलमेट भी पहना है तो आप सोचेंगे कि आपका चालान नहीं होगा। लेकिन अगर आप एक छोटा सा काम नहीं करते हैं तो आपका चालान हेलमेट पहनने के बाद भी हो सकता है। वो काम है स्कूटी या बाइक पर पीछे बैठी सवारी का हेलमेट ना पहनना। अगर दोपहिया वाहन में पीछे बैठी सवारी ने हेलमेट नहीं पहना तो आपका चालान (Helmet Challan) सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से हो सकता है और ये चालान आपको सीधे आपके फोन पर भेजा जाएगा।
डीएल भी हो सकता है निरस्त
डबल हेलमेट ना पहनने पर ना केवल चालान किया जा रहा ब्लकि आपका डीएल भी तीन महीने के लिए निरस्त हो सकता है। परिवहन विभाग ने इस पर सख्ती से करवाई करनी शुरू कर दी है। राजधानी देहरादून एएनपीआर कैमरा के जरिए धड़ाधड़ चालान किए जा रहे हैं। इसके साथ ही बाइक स्क्वायड की चार टीमें भी अलग-अलग रुटों पर चेकिंग कर रही है। बीते रोज शहर में अलग-अलग स्थानों पर 26 लोगों के चालान किए गए जबकि पांच बाइकों को सीज किया गया है।
नियम ना मानने वालों की अब खैर नहीं
आरटीओ परिवर्तन अनीता चमोला इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एमबी एक्ट में इसका स्पष्ट उल्लेख है लेकिन कुछ लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। इसलिए उनके खिलाफ ही अब सख्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन में पीछे बैठी सवारी की उम्र अगर चार साल या इससे ज्यादा है तो उसे हेलमेट पहनना जरूरी है। ऐसा ना करने पर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई (Helmet Challan) की जा रही है और गाड़ियों को भी सीज किया जा रहा है।




Hi there! This iss my 1st comment heree so I jusdt wanted to give a quick shout out aand tell you
I truuly enjoy reading your blog posts. Can you recommend any other blogs/websites/forums tjat goo ovber tthe same topics?
Thanks! xnxx