Homeराज्यउत्तराखण्डSDSUV में अव्यवस्थाओं से छात्रों में नाराजगी, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

SDSUV में अव्यवस्थाओं से छात्रों में नाराजगी, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

टिहरी गढ़वाल : श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय (SDSUV) बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल से सम्बंधित कई महाविद्यालयों में शैक्षणिक अव्यवस्थाएं फिर चर्चाओं में हैं। गोपेश्वर महाविद्यालय में SDSUV के कुलसचिव दिनेश चंद्रा के पहुंचने पर छात्रों ने घेराव कर अव्यवस्थाओं को लेकर आक्रोश जताया।

गोपेश्वर में कुलसचिव को घेरा छात्रों ने

SDSUV विश्वविद्यालय से संबद्ध कई महाविद्यालयों में शैक्षणिक अव्यवस्था को लेकर असंतोष नजर आ रहा है। सोमवार को गोपेश्वर महाविद्यालय में विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश चंद्रा के पहुंचने पर छात्र नेताओं ने जोरदार हंगामा किया। छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह विफल साबित हो रही है और विश्वविद्यालय लगातार लापरवाही कर रहा है।

परीक्षा मूल्यांकन में गड़बड़ियां, छात्र गलत तरीके से फेल

छात्रों का कहना है कि मूल्यांकन में गंभीर त्रुटियों के कारण कई मेधावी छात्रों को भी फेल दिखाया जा रहा है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर देहरादून, शहीद दुर्गामल्ल महाविद्यालय डोईवाला, और से.पी.जी. कॉलेज ऋषिकेश सहित कई संस्थानों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं।

समय पर डिग्री न मिलने से छात्र निराश

कॉमर्स विभाग से 2023 में पास आउट छात्र नेता आदर्श राठौर ने बताया कि जुलाई 2024 में डिग्री के लिए आवेदन करने के बावजूद उन्हें आज तक डिग्री उपलब्ध नहीं हो सकी है। राठौर के अनुसार जून में उनकी डिग्री प्रिंट होकर आई थी, लेकिन उसमें नाम एवं पिता के नाम में गलतियाँ थीं। सुधार के लिए भेजने के बाद भी त्रुटियाँ बार-बार दोहराई गईं, जिससे उन्हें मानसिक और शैक्षणिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

SDSUV कर रहा छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ 

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कुलपति और परीक्षा नियंत्रक को कई बार ज्ञापन देकर बताया कि परिणामों में गड़बड़ी और डिग्री देने की धीमी गति से छात्रों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे छात्रों के करियर पर भी बुरा असर दिख रहा है। कई बार छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में इसलिए भी शिरकत नहीं कर पाते कि विश्वविद्यालय समय पर रिजल्ट और डिग्री जारी नहीं करता है। छात्रों ने जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments