Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर के कुचलने से युवक की मौत

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर के कुचलने से युवक की मौत

accidentहरिद्वार: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सड़क हादसे की दर्दनाक खबर हरिद्वार से सामने आई है। जहाँ डंपर के कुचलने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। लालढांग गैंडीखाता रोड पर इंद्रा नगर बस्ती के सामने सड़क पार कर रहा ग्रामीण डंपर की चपेट में आ गया।

डंपर के कुचलने से युवक की मौके पर ही मौत

शुक्रवार शाम हरिद्वार जले के निकट लालढांग गैंडीखाता रोड पर इंद्रा नगर बस्ती के सामने सड़क पार कर रहा ग्रामीण डंपर की चपेट में आ गया। जहाँ मौके पर ही डंपर के कुचलने से उसकी मौत हो गई। हादसे के वक्त मृतक की पत्नी भी साथ थी । मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

डंपर चालक घटना के बाद मौके से फरार

वहीं हादसा होते ही डंपर चालक, डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया । मृतक की पहचान रसूलपुर मीठीबेरी के ढढियांवाला वाला निवासी जगमोहन सिंह 42 वर्ष पुत्र होरी सिंह के रूप में हुई है। मृतक अपनी पत्नी के साथ गैंडी खाता मे अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रह था। दोनों इंद्रा नगर बस्ती के सामने ऑटो से उतरे और सड़क पार करने लगे। इसी बीच अचानक जगमोहन सिंह सड़क पार करते हुए भागुवाला से लालढांग जा रहे डंपर की चपेट मे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल ग्रामीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल दिया. श्यामपुर थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि डंपर को कब्जे मे ले लिया है। फरार डंपर चालक की खोजबीन जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular