

राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड में रजत जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। रजत जयंती के उपलक्ष्य में आज दो दिवसीय सत्र हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी जिसके बाद वो नैनीताल के लिए रवाना हो जाएंगी।
दो दिवसीय विशेष सत्र में होगा राष्ट्रपति का आभिभाषण
रजत जयंती के उपलक्ष्य पर विधानसभा का विशेष सत्र में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को ही देहरादून पहुंच गई हैं। आज सत्र की शुरूआत उनके अभिभाषण से होगी। बता दें कि सत्र में सरकार राज्य स्थापना के 25 साल में हुए विकास कार्यों के साथ ही अगले 25 सालों के विकास का रोडमैप को सदन में चर्चा के लिए रखेगी।



