HomeUncategorizedपेट्रोल लेकर कॉलेज बिल्डिंग पर चढ़ी छात्रा, पुलिस ने बड़ी मुश्किल से...

पेट्रोल लेकर कॉलेज बिल्डिंग पर चढ़ी छात्रा, पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उतारा नीचे

सितारगंज से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। राजकीय महाविद्यालय सिसौना में कॉलेज प्रबंधन से नाराज अपनी मांगो को लेकर छात्रा राजविंदर कौर पेट्रोल लेकर कालेज की बिल्डिंग पर चढ़ गई।

पेट्रोल लेकर कॉलेज बिल्डिंग पर चढ़ी छात्रा

सितारगंज में राजकीय महाविद्यालय सिसौना में कॉलेज प्रबंधन से नाराज अपनी मांगो को लेकर एक छात्रा कॉलेज की छत पर चढ़ गई। छात्रा के बिल्डिंग पर चढ़ने की खबर से कालेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें छात्रा राजविंदर कौर को समझाने का प्रयास किया। लेकिन छात्रा नीचे नहीं उतरी।

पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उतारा नीचे

छात्रा के बात ना मानने पर पुलिस कालेज बिल्डिंग के ऊपर गई लेकिन छात्रा मानने को तैयार नहीं हुई। जिसके बाद महिला पुलिस द्वारा सावधानी पूर्वक छात्रा को जबरन पकड़कर नीचे उतारा गया। छात्रा राजविन्दर कौर रोते हुए कालेज बिल्डिंग से नीचे उतरी। इसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा कॉलेज प्राचार्य से नाराज़ छात्रा की वार्ता कराई गई।

राजविंदर कौर नें बताया हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी कॉलेज प्रशासन अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं कर रहा है। कॉलेज प्रबंधन किसी भी तरह की बात करने को तैयार नहीं है। छात्रा ने कहा कि मेरे साथ कोई भी घटना घटती है तो उसका जिम्मेदार कॉलेज प्रबंधन होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments