Homeराज्यउत्तराखण्ड"लौह पुरुष" सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती आज, दून पुलिस ने...

“लौह पुरुष” सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती आज, दून पुलिस ने चलाई जागरूकता की पाठशाला

“लौह पुरुष” सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में दून पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया।

“लौह पुरुष” सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती आज

“लौह पुरूष” सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में आज थाना रानीपोखरी पुलिस टीम द्वारा थाना परिसर में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से थाना क्षेत्र के समीपवर्ती विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एंव आमजन के साथ जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दून पुलिस ने चलाई जागरूकता की पाठशाला

दून पुलिस के जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों, 112 (आपातकालीन सहायता), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध सहायता केंद्र), 1078 (बाल सहायता हेल्पलाइन), 181 (महिला सशक्तिकरण हेल्पलाइन) के संबंध में भी उपस्थित छात्र छात्राओं को अवगत कराया गया।

पुलिस पोर्टलों के बारे में छात्रों को दी गई जानकारी 

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओ के साथ शैक्षणिक संवाद और प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओ द्वारा साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी एवं सोशल मीडिया सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पुलिस पोर्टलों की अन्य डिजिटल सेवाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular