Homeराज्यउत्तराखण्डमनसा देवी मंदिर जाने वालों के लिए अच्छी खबर, करोड़ों के प्रोजेक्ट...

मनसा देवी मंदिर जाने वालों के लिए अच्छी खबर, करोड़ों के प्रोजेक्ट से मिलेगी ये सुविधा

mansa devi

मनसा देवी मंदिर जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही आपको पैदल मार्ग पर सुविधाएं मिलने जा रही हैं। इसके लिए करोड़ों के प्रोजेक्ट को केंद्र से मंजूरी मिल गई है।

मनसा देवी मंदिर जाने वालों के लिए अच्छी खबर

हरिद्वार में स्थित प्रसिद्ध मां मनसा देवी मंदिर में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मनसा देवी पैदल मार्ग पर लंबे समय से भूस्खलन के चलते भक्तों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब इस समस्या का स्थायी समाधान होने जा रहा है।

मार्ग पुनर्निर्माण के प्रस्ताव को केंद्र ने दी मंजूरी

मनसा देवी पैदल मार्ग पर लगाताह हो रहे भूस्खलन के समस्या के स्थायी समाधान के लिए केंद्र सरकार ने मार्ग पुनर्निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस बारे में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि ये इलाका राजाजी नेशनल पार्क के दायरे में आता है।

जिसके चलते निर्माण कार्य के लिए नेशनल वाइल्डलाइफ बोर्ड से अनुमति आवश्यक थी। जिस कारण मार्ग पर काम नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब इसके लिए बोर्ड ने प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। जिसके बाद सिंचाई विभाग करीब 1.5 करोड़ रुपये की लागत से यहां पैदल मार्ग का पुर्ननिर्माण का कार्य करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular