HomeUncategorizedदीवाली से पहले कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा, सरकार बोनस और...

दीवाली से पहले कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा, सरकार बोनस और DA कर सकती है जारी

उत्तराखंड सरकार दिवाली से पहले कर्मचारियों को तोहफा देने जा रही है। दीपावली से पहले कर्मचारियों को बोनस व महंगाई भत्ता का तोहफा मिल सकता है। इसके लिए वित्त विभाग ने कवायद भी शुरू कर दी है।

दीवाली से पहले कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा

कर्मचारियों को उत्तराखंड सरकार दिवाली से पहले बोनस और महंगाई भत्ता का तोहफा दे सकती है। जल्द ही सरकार इसका ऐलान कर सकती है। बता दें कि केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को तीन प्रतिशत डीए देने का फैसला लिया है। जिसमें एक जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते की दर को संशोधित कर 55 प्रतिशत के स्थान पर 58 प्रतिशत किया गया।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी की मांग

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने इसी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने सीएम धामी से दीपावली से पहले बोनस व डीए जारी करने की मांग की है। अपर सचिव वित्त डॉ. अहमद इकबाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बोनस और डीए के लिए शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular