Homeराज्यदिल्लीराज्यपाल ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात, मानसखंड की यात्रा पर...

राज्यपाल ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात, मानसखंड की यात्रा पर आने का दिया न्यौता

मुलाकात

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति को मानसखंड के पावन मंदिरों के दर्शन के लिए यात्रा पर आने का न्यौता दिया।

राज्यपाल ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात

आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें मानसखंड के अंतर्गत आने वाले पावन मंदिरों, विशेष रूप से कैंची धाम और जागेश्वर धाम की यात्रा हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जी का आगमन राज्य के लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर होगा।

टीबी मुक्त भारत अभियान के बारे में भी दी जानकारी

मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उत्तराखण्ड में किए जा रहे सराहनीय प्रयासों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular