Homeराज्यउत्तराखण्डवरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार को सूचना विभाग में 36 वर्ष सेवा...

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार को सूचना विभाग में 36 वर्ष सेवा के बाद भावभीनी विदाई

देहरादून: उत्तराखंड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के मुख्यालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। अपर निदेशक सूचना आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी और कर्मचारी इस अवसर पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अपर निदेशक सूचना आशीष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मुकेश कुमार ने सूचना विभाग में 36 वर्षों तक निष्ठापूर्वक सेवा दी है, जो प्रशंसनीय है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को मुकेश कुमार से प्रेरणा लेने की बात कही। संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि मुकेश कुमार अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार और समर्पित रहे, उनकी सेवाएं विभाग के लिए सदैव यादगार रहेंगी। उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव ने हरिद्वार जिला सूचना कार्यालय में उनके योगदान के संस्मरण साझा किए।

उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कैलाश रावत ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला, जबकि व्यवस्थाधिकारी रामपाल सिंह रावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी विजय कुमार ने किया। इस दौरान विभाग के कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

मुकेश कुमार को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, इस भावपूर्ण कार्यक्रम में उनके समर्पण और सेवाओं को सराहा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular