देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में विजयदशमी पर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस बार मेले की खास बात यह है कि यहां 121 फीट ऊंचा रावण का पुतला लगाया गया है, जो अब तक का सबसे विशाल रावण पुतला माना जा रहा है। इसके साथ ही कुंभकरण (70 फीट) और मेघनाथ (60 फीट) के पुतले भी लगाए जा रहे हैं।