Homeराज्यउत्तराखण्डआपदा से तबाह हुआ देहरादून का फेमस टूरिस्ट स्पॉट गुच्चूपानी, बंद होने...

आपदा से तबाह हुआ देहरादून का फेमस टूरिस्ट स्पॉट गुच्चूपानी, बंद होने से कारोबार पर असर l

देहरादून: उत्तराखंड में इस साल मानसून ने भारी तबाही मचाई है। देहरादून जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक गुच्चूपानी (रॉबर्स केव) भी इसकी चपेट में आ गया है। बारिश और प्राकृतिक आपदा के चलते 16 सितंबर से यह स्थल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

गुच्चूपानी, देहरादून के घंटाघर से मात्र 5 किमी दूर स्थित एक प्रसिद्ध प्राकृतिक गुफा है, जहां से जलधारा बहती है। यह स्थान वर्षों से सैलानियों के बीच खासा लोकप्रिय रहा है। हर साल लाखों लोग यहां आते हैं, लेकिन आपदा के बाद से यह पूरी तरह वीरान पड़ा है।

स्थानीय दुकानदारों का व्यापार ठप हो गया है। वे सरकार से राहत की मांग कर रहे हैं और चाहते हैं कि पर्यटक स्थल को जल्द खोला जाए। दुकानदारों ने किराया माफ करने की भी मांग की है, क्योंकि उनका कहना है कि इस साल का पूरा सीजन बर्बाद हो गया है।

स्थानीय पार्षद सागर लांबा के अनुसार, गुच्चूपानी को करीब 70% नुकसान हुआ है। जिला पर्यटन अधिकारी ने स्थल को जल्द व्यवस्थित करने का भरोसा दिलाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments