Homeराज्यउत्तराखण्डबड़ी ख़बर: उत्तराखंड में पेपर लीक जांच के लिए रिटायर्ड हाईकोर्ट जज...

बड़ी ख़बर: उत्तराखंड में पेपर लीक जांच के लिए रिटायर्ड हाईकोर्ट जज की निगरानी में बनेगी SIT

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने पेपर लीक मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़ा फैसला लिया है। शासन ने इस प्रकरण की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित करने के आदेश जारी किए हैं।

मुख्य सचिव और डीजीपी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) बनाई जाएगी…जो इस मामले की जांच एक रिटायर्ड हाईकोर्ट जज की निगरानी में करेगी।

SIT को एक महीने के भीतर अपनी जांच पूरी करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके पूरा होने तक परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने बताया कि SIT को पूरे प्रदेश में जांच का अधिकार प्राप्त होगा…जिससे टीम राज्य के किसी भी हिस्से में जाकर जांच, पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई कर सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular