Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यपाल से मिलीं मुख्य सूचना आयुक्त राधा रतूड़ी, आयोग की 20 साल...

राज्यपाल से मिलीं मुख्य सूचना आयुक्त राधा रतूड़ी, आयोग की 20 साल की उपलब्धियों की दी जानकारी

राज्यपाल से मिलीं मुख्य सूचना आयुक्त राधा रतूड़ी, आयोग की 20 साल की उपलब्धियों की दी जानकारी देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में मुख्य सूचना आयुक्त श्रीमती राधा रतूड़ी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, दलीप सिंह कुंवर, देवेंद्र कुमार और कुशला नंद भी उपस्थित रहे।

मुख्य सूचना आयुक्त ने राज्यपाल को आयोग की गतिविधियों, उपलब्धियों और पारदर्शिता बढ़ाने के प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोग की स्थापना के 20 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस अवधि में प्रदेशभर के लोक सूचना अधिकारियों को 13,46,817 आवेदन प्राप्त हुए, प्रथम अपीलीय अधिकारियों को 1,35,430 आवेदन और आयोग स्तर पर 59,750 आवेदन दर्ज हुए, जिनमें से 58,719 का निस्तारण किया जा चुका है। वर्तमान में केवल 1,031 प्रकरण लंबित हैं।

राधा रतूड़ी ने बताया कि आयोग ने द्वितीय अपील और शिकायतों के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई है। आवेदको के लिए लिखित बयान, अनुपालन रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज अपलोड करने की व्यवस्था दी गई है। अपील और शिकायतों की ऑनलाइन ट्रैकिंग की सुविधा भी शुरू की गई है। आंकड़ों के अनुसार, द्वितीय अपील में देहरादून से सर्वाधिक 32% और हरिद्वार से 25% आवेदन आए हैं, जबकि चंपावत, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर से 1% से भी कम आवेदन दर्ज हुए हैं।

राज्यपाल ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम जनता और प्रशासन के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कम जागरूक जिलों में विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग समय पर सही सूचना प्राप्त कर सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments