Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज से लागू होंगी GST की नई दरें, सीएम धामी...

उत्तराखंड में आज से लागू होंगी GST की नई दरें, सीएम धामी ने कहा- राज्य की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती l

सीएम धामी ने GST की नई दरों व स्वदेशी अभियान पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। प्रदेश में आज से GST की नई दरें लागू होंगी।

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जीएसटी दरों में संशोधन से राज्य की आर्थिकी को मजबूती मिलेगी और हर वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। 22 सितंबर से उत्तराखंड समेत पूरे देश में GST की नई दरें लागू होंगी। रविवार को सीएम धामी ने वर्चुअल माध्यम से मंत्रियों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम जनता के हित में GST में बदलाव का ऐतिहासिक फैसला लिया है।

सीएम धामी ने कहा कि नई दरों का लाभ आम जनता और व्यापारिक समुदाय तक तुरंत पहुंचे, इसके लिए प्रदेश में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि 22 से 29 सितंबर तक सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम करें। इस दौरान प्रभारी मंत्री अपने जनपदों और विधायक अपनी विधानसभाओं में अभियान का नेतृत्व करेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि संशोधित दरों से प्रदेश की आर्थिकी को मजबूती मिलने के साथ वोकल फॉर लोकल से लोकल टू ग्लोबल तक राज्य को नई गति मिलेगी। उत्तराखंड के हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड, जीआई टैग प्राप्त 27 उत्पाद, एक जनपद दो उत्पाद योजना, स्थानीय हस्तशिल्प और कृषि उत्पाद को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इससे स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सपना साकार होगा।

उन्होंने उद्योग विभाग को निर्देश दिए कि जीआई टैग वाले उत्पादों और एक जनपद दो उत्पाद योजना को और सशक्त बनाते हुए बाजार की मांग के अनुसार तैयार किया जाए। जीएसटी की नई दरों से व्यापार सुगमता बढ़ेगी और उपभोक्ता व उत्पादक दोनों लाभान्वित होंगे। छोटे उद्यमी भी राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार से जुड़ सकेंगे।

बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आम लोगों और व्यवसायियों को होने वाले लाभ पर प्रकाश डाला। वहीं राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्या समेत विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular