Homeराज्यउत्तराखण्डHindi Diwas 2025: हिंदी दिवस पर लीजिए खुद की परीक्षा, दीजिए इन...

Hindi Diwas 2025: हिंदी दिवस पर लीजिए खुद की परीक्षा, दीजिए इन 10 प्रश्नों के जवाब!

Hindi Diwas 2025: हर साल 14 सितंबर को पूरे देश में हिंदी दिवस बड़े गर्व और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन न केवल हिंदी भाषा की समृद्ध विरासत को सम्मान देने का अवसर है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, पहचान और भावनाओं से गहराई से जुड़ा हुआ दिन भी है।

14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में अपनाया था। इसी ऐतिहासिक निर्णय की स्मृति में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1953 में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। तब से लेकर आज तक यह दिन हर साल हिंदी के सम्मान में मनाया जाता है।

हिंदी – हमारी आत्मा की आवाज़

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और अस्मिता का प्रतीक है। यह वह माध्यम है, जिससे करोड़ों भारतीय अपने विचार, भावनाएं और पहचान व्यक्त करते हैं।

हिंदी की वर्णमाला में कुल 52 अक्षर होते हैं — 13 स्वर और 39 व्यंजन।
यह देवनागरी लिपि में लिखी जाती है।
इसे ‘खड़ी बोली’ भी कहा जाता है।

हिंदी साहित्य की रोशनी

हिंदी साहित्य में छायावाद युग एक महत्वपूर्ण दौर रहा है, जिसके चार स्तंभ माने जाते हैं…..

जयशंकर प्रसाद

सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’

सुमित्रानंदन पंत

महादेवी वर्मा

वहीं रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को हिंदी का राष्ट्रकवि कहा जाता है, जिनकी कविताओं ने देशभक्ति की भावना को एक नई ऊंचाई दी।

कितने लोग बोलते हैं हिंदी?

2011 की जनगणना के अनुसार, देश की लगभग 44% आबादी हिंदी को अपनी मातृभाषा के रूप में बोलती है।
उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ को “हिंदी बेल्ट” कहा जाता है, जहां हिंदी का प्रभाव सबसे अधिक है।

Hindi Diwas 2025 प्रश्न 

क्या आप हिंदी के बारे में ये सवालों के जवाब जानते हैं?

प्रश्न उत्तर
1. हिंदी दिवस कब मनाया जाता है? –  14 सितंबर
2. हिंदी वर्णमाला में कुल कितने अक्षर होते हैं? –  52 (13 स्वर + 39 व्यंजन)
3. हिंदी को राजभाषा का दर्जा कब मिला? – 14 सितंबर 1949
4. पहली बार हिंदी दिवस कब मनाया गया? – 1953
5. हिंदी किस लिपि में लिखी जाती है? –  देवनागरी लिपि
6. हिंदी के राष्ट्रकवि कौन हैं? – रामधारी सिंह दिनकर
7. हिंदी भाषा का पर्यायवाची शब्द क्या है? – खड़ी बोली
8. भारत में कितने लोग हिंदी बोलते हैं? – करीब 44% आबादी
9. हिंदी बेल्ट में कौन-कौन से राज्य आते हैं? – UP, Bihar, MP, Rajasthan, Delhi, etc.
10. छायावाद युग के चार प्रमुख कवि कौन हैं? –  प्रसाद, निराला, पंत, महादेवी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular