HomeGovernmentउत्तरकाशी: धराली में आपदा प्रभावित 98 परिवारों को मिली ₹5-5 लाख की...

उत्तरकाशी: धराली में आपदा प्रभावित 98 परिवारों को मिली ₹5-5 लाख की त्वरित सहायता, सीएम धामी के निर्देश पर राहत कार्य तेजl

उत्तरकाशी: धराली में आपदा प्रभावित 98 परिवारों को मिला ₹5-5 लाख की राहत — मुख्यमंत्री धामी की संवेदनशील पहल, पुनर्वास की दिशा में पहला ठोस कदम।उत्तरकाशी: उत्तराखंड सरकार की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही के चलते धराली क्षेत्र में आपदा प्रभावित 98 परिवारों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह राहत राशि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान द्वारा चेक के माध्यम से वितरित की गई।

गौरतलब है कि 5 अगस्त को उत्तरकाशी और पौड़ी जिलों में आई भारी बारिश और भूस्खलन के चलते कई घर तबाह हो गए और बुनियादी ढांचा बुरी तरह प्रभावित हुआ। आपदा के तुरंत बाद मुख्यमंत्री धामी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तत्काल राहत देने की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह सहायता राहत प्रक्रिया का पहला चरण है। सरकार ने आपदा के नुकसान का मूल्यांकन करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो 7 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। इस आधार पर एक व्यापक पुनर्वास पैकेज तैयार किया जाएगा।

सीएम धामी ने कहा,

“आपदा प्रभावित लोग मेरे परिवार का हिस्सा हैं। हम हर कदम पर उनके साथ हैं। पुनर्निर्माण और पुनर्वास को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि सभी जल्द सामान्य जीवन में लौट सकें।”

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने सरकार की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular