Weather Alert: देशभर में मानसूनी बारिश कहर बनकर टूट रही है। केंद्रीय जल आयोग ने बताया कि विभिन्न राज्यों के 17 स्थानों पर बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। गंगा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बिहार और उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है। पटना, बलिया, खगड़िया और मुजफ्फरपुर जैसे इलाकों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
उत्तर भारत जलमग्न:
हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सैकड़ों सड़कें बंद हैं, बिजली और जल आपूर्ति व्यवस्था ठप है। किन्नौर कैलाश यात्रा भी एक दिन के लिए रोक दी गई। हिमाचल में 21 से 23 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी है। बिहार में दो दिन में बिजली गिरने से 34 लोगों की मौत हुई है। नालंदा और वैशाली में सबसे ज्यादा मौतें हुईं, जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं। अप्रैल से अब तक बिजली गिरने की घटनाओं में 90 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
जम्मू-कश्मीर में बादल फटने का खतरा:
जम्मू, डोडा, उधमपुर समेत आठ जिलों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश और बादल फटने की आशंका है। इन क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी भी जारी की गई है।
IMD अलर्ट:
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड में 20-21 जुलाई को रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले 3-4 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट:
-
उत्तर भारत: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान
-
पूर्वी भारत: बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम
-
मध्य भारत: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़
-
दक्षिण भारत: केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र
-
पूर्वोत्तर राज्य: असम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश समेत अन्य राज्य
यह भीं पढ़े…उत्तराखंड में परिवहन सेवा को नया आयाम, सीएम धामी ने किया AC टैम्पो ट्रैवलर सेवा का शुभारंभ पिथौरागढ़: बारिश में जोखिम भरा सफर, स्कूली बच्चे जान हथेली पर रखकर कर रहे पढ़ाई