Tuesday, March 10, 2026
Home राज्य दिल्ली केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से सीएम धामी ने की शिष्टाचार भेंट ,रखी...

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से सीएम धामी ने की शिष्टाचार भेंट ,रखी 5 परियोजनाओं की मांग

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर शाम नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति देने के लिए राज्य की जल विद्युत परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत गठित विशेषज्ञ समिति ने राज्य की 21 जल विद्युत परियोजनाओं की संस्तुति की है। इनमें से उन्होंने 5 परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए केंद्र से समर्थन मांगा।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल ने मुख्यमंत्री को इस संबंध में सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया और कहा कि केंद्र उत्तराखंड के विकास के लिए हरसंभव सहयोग करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2