कांवड़ यात्रा 2025: देहरादून से निकलने वालों के लिए बदला गया रूट, जानें नया ट्रैफिक प्लान!

देहरादून: श्रावण मास में शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र देहरादून से निकलने वाले और आने वाले सभी वाहनों के लिए 11 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। प्रशासन ने सुरक्षा और सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए यह यातायात योजना तैयार की है।

सामान्य ट्रैफिक प्लान (11 जुलाई से 19 जुलाई तक):

  • दिल्ली जाने वाले वाहन:
    ISBT (देहरादून) – छुटमलपुर – देवबंद – रामपुर तिराहा – मेरठ – दिल्ली।
  • हरिद्वार के लिए रूट:
    रिस्पना पुल – जोगीवाला – नेपाली फार्म – हरिद्वार।
  • सहारनपुर के लिए रूट:
    ISBT – छुटमलपुर – सहारनपुर।
  • कुमाऊं क्षेत्र (हल्द्वानी/नैनीताल आदि):
    हरिद्वार – नजीबाबाद – हल्द्वानी।
  • गढ़वाल क्षेत्र (पौड़ी/रुद्रप्रयाग/चमोली):
    ऋषिकेश – भद्रकाली – तपोवन – श्रीनगर।
  • टिहरी/उत्तरकाशी:
    मसूरी – सुआखोली – चंबा – टिहरी/उत्तरकाशी।
  • यमुनोत्री/गंगोत्री:
    शिमला बाईपास – विकासनगर – बड़कोट।

डाक कांवड़ अवधि का ट्रैफिक प्लान (20 जुलाई से 23 जुलाई):

  • दिल्ली के लिए रूट:
    विकल्प 1: छुटमलपुर – सहारनपुर – शामली – बागपत – दिल्ली।
    विकल्प 2: सहारनपुर – सरसावा – करनाल – सोनीपत – दिल्ली।
  • कुमाऊं जाने के लिए लंबा वैकल्पिक रूट:
    नरेंद्र नगर – चंबा – टिहरी डैम – मलेथा – श्रीनगर – हल्द्वानी/नैनीताल।
  • हरिद्वार रूट:
    रिस्पना – जोगीवाला – नेपाली फार्म – हरिद्वार।

विकासनगर क्षेत्र के लिए यातायात योजना:

  • सामान्य ट्रैफिक प्लान (11 से 19 जुलाई):
    विकासनगर – हर्बर्टपुर – छुटमलपुर – देवबंद – मेरठ – दिल्ली आदि।
  • डाक कांवड़ अवधि (20 से 23 जुलाई):
    करनाल – सोनीपत – दिल्ली, या बिजनौर – धामपुर – काशीपुर होकर अपने गंतव्य तक।
  • यमुनोत्री/गंगोत्री/उत्तरकाशी हेतु:
    विकासनगर – नैनबाग – बड़कोट – यमुनोत्री/गंगोत्री।

महत्वपूर्ण सूचना:

दिनांक 21 जुलाई से 23 जुलाई तक हरिद्वार से अपने गंतव्य को जाने से बचें, भारी भीड़ और सुरक्षा कारणों के चलते यह सुझाव दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here