Homeराज्यउत्तराखण्डचमोली के जवान लांस नायक सुरेन्द्र सिंह का निधन, आज राजकीय सम्मान...

चमोली के जवान लांस नायक सुरेन्द्र सिंह का निधन, आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

चमोली:जनपद चमोली के वाण गांव निवासी और गढ़वाल स्काउट ज्योतिर्मठ में तैनात लांस नायक सुरेन्द्र सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उनकी मौत हुई। जवान के निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर शोक व्यक्त करते हुए कहा—
“जनपद चमोली निवासी लांस नायक सुरेंद्र सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

शहीद सुरेन्द्र सिंह का पार्थिव शरीर देर रात उनके गांव वाण पहुंचाया गया। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुरेन्द्र अभी अविवाहित थे और अपने पीछे माता-पिता, दो भाई और एक बहन को छोड़ गए हैं।

आज उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
इस वीर सैनिक के बलिदान को पूरे उत्तराखंड ने नमन किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular