Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीउत्तरकाशी में बड़ा हादसा: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर लैंडस्लाइड, कई यात्री मलबे...

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर लैंडस्लाइड, कई यात्री मलबे में दबे

उत्तरकाशी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई यात्री मलबे की चपेट में आ गए हैं। कुछ यात्री मलबे के नीचे दबे हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्यों के लिए मौके पर रवाना हो चुकी हैं। इलाके में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही के चलते राहत कार्यों में तेजी लाई जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल यमुनोत्री मार्ग पर यात्रा से परहेज करें और किसी भी आधिकारिक सूचना के बिना आगे न बढ़ें।

स्थिति पर प्रशासन की ओर से नजर रखी जा रही है और अधिक जानकारी का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments