Homeउत्तराखण्डदेहरादूनउत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, ताज समूह और...

उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, ताज समूह और टाटा-हीरो जैसी कंपनियों से MoU की तैयारी !

देहरादून: उत्तराखंड सरकार राज्य के युवाओं को दक्ष श्रम शक्ति में बदलने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। सरकार देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूहों के साथ समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर करने की तैयारी में है। इन समझौतों का उद्देश्य राज्य के युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

ताज समूह खोलेगा कौशल विकास केंद्र
होटल और आतिथ्य सेवाओं के क्षेत्र में प्रसिद्ध ताज समूह, कुमाऊं विश्वविद्यालय में एक कौशल विकास केंद्र स्थापित करेगा। इस केंद्र के माध्यम से विश्वविद्यालय के छात्रों को आतिथ्य सेवाओं में प्रशिक्षण दिया जाएगा। खास बात यह है कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 70 प्रतिशत छात्रों को ताज समूह में ही रोजगार भी दिया जाएगा।

आईटीआई छात्रों को मिलेगा इंडस्ट्री में प्रशिक्षण
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में पढ़ने वाले छात्रों को अब देश की जानी-मानी कंपनियों टाटा मोटर्स, महिंद्रा मोटर्स और हीरो मोटर्स के औद्योगिक संयंत्रों में प्रशिक्षण मिलेगा। यह प्रशिक्षण “स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर एंपावरिंग एंड ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड (सेतु)” आयोग की पहल पर शुरू हो रहा है।

शुरुआत में आईटीआई में एक वर्ष का कोर्स पूरा कर चुके करीब 1000 छात्रों को इन कंपनियों के संयंत्रों में प्रशिक्षित किया जाएगा। टाटा मोटर्स आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रशिक्षण शुरू करेगी और इस दौरान छात्रों को स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा।

युवाओं को मिलेगा सीधा लाभ
इस योजना के जरिए उत्तराखंड के युवाओं को आधुनिक तकनीक, इंडस्ट्री स्टैंडर्ड ट्रेनिंग और रोजगार के ठोस अवसर मिलेंगे। मोटर निर्माण, आतिथ्य सेवा और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में दक्षता प्राप्त करने से छात्र विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में प्रत्यक्ष रोजगार के योग्य बन सकेंगे।

राजशेखर जोशी उपाध्यक्ष सेतु आयोग ने कहा दक्ष श्रम की हमेशा मांग रहती है। हमारा उद्देश्य राज्य के युवाओं को तकनीकी रूप से इतना सक्षम बनाना है कि वे आत्मनिर्भर बनें। देश के बड़े संगठनों के साथ मिलकर यह कार्य करना एक सार्थक पहल है। उन्होंने यह भी बताया कि टाटा के बाद महिंद्रा और हीरो मोटर्स से भी सहमति प्राप्त हो चुकी है…और भविष्य में इसे और भी औद्योगिक समूहों तक विस्तारित किया जाएगा।

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular