Homeउत्तराखण्डहरिद्वारतालाब में छुपा था मौत का जबड़ा: मगरमच्छ के हमले से ग्रामीण...

तालाब में छुपा था मौत का जबड़ा: मगरमच्छ के हमले से ग्रामीण की सूझबूझ ने बचाई जान..

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद की लक्सर तहसील स्थित डूंगरपुर गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तालाब किनारे मौजूद एक ग्रामीण पर अचानक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने घात लगाकर ग्रामीण को जबड़े में दबोच लिया।

घटना के दौरान ग्रामीण की सूझबूझ और साहस ने उसकी जान बचा ली। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह मगरमच्छ को भगाकर घायल व्यक्ति को छुड़ाया।

हमले में व्यक्ति का हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तालाब क्षेत्र का निरीक्षण किया।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब किनारे सुरक्षा उपाय, चेतावनी बोर्ड और निगरानी की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular