Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीउत्तरकाशी हादसा: खाई में गिरी कार, महिला की मौत, छह गंभीर घायल...

उत्तरकाशी हादसा: खाई में गिरी कार, महिला की मौत, छह गंभीर घायल…

Etv Bharatउत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धरासू क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शुक्रवार दोपहर चमियारी रोड पर ग्राम मरगांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

शुक्रवार, 6 जून दोपहर करीब 1:40 बजे आपदा प्रबंधन विभाग को सूचना मिली कि ग्राम मरगांव (राजस्व क्षेत्र जसपुर, तहसील चिन्यालीसौड़) के पास वाहन संख्या UK09-B-6960 सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया है। कार में दो महिलाएं और चार बच्चे समेत कुल सात लोग सवार थे।

मृतक की पहचान:

वंदना देवी (30), पत्नी श्री मंगल मोहन मिश्रा, निवासी ग्राम गमरी, तहसील चिन्यालीसौड़।

घायलों की सूची:

मनीष (28), पुत्र श्री सुरेश प्रसाद, ग्राम पुजारगांव – वाहन चालक।

कविता देवी (29), पत्नी श्री गणेश मिश्रा, ग्राम गमरी।

नंदनी (8), पुत्री श्री मंगल मोहन मिश्रा।

दिव्यम (6), पुत्र श्री मंगल मोहन मिश्रा।

देवांश (4), पुत्र श्री गणेश मिश्रा।

दीपक (8), पुत्र श्री गणेश मिश्रा।

घटना के संबंध में बताया गया कि सभी लोग गमरी पीपलखण्डा से बादूं पुजारगांव (डुंडा) जा रहे थे। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए भेजा। घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस सतर्क हैं और मामले की जांच में जुटे हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular