Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा नेता रोहित नेगी की हत्या: प्रेमनगर क्षेत्र में बाइक सवारों ने...

भाजपा नेता रोहित नेगी की हत्या: प्रेमनगर क्षेत्र में बाइक सवारों ने मारी गोली, आरोपियों की तलाश जारी..

देहरादून: 3 जून 2025 – देहरादून के थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत पीपल चौक माण्डुवाला में मंगलवार देर रात भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी (22 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों और दोस्तों के अनुसार, रोहित नेगी अपने कुछ साथियों के साथ गाड़ी में पीपल चौक क्षेत्र में मौजूद थे, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक सामने से आए और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली रोहित नेगी की गर्दन में लगी। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल ग्राफिक एरा अस्पताल, झाझरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हत्या के संबंध में अभिषेक बर्तवाल, निवासी तिल्वाड़ी थाना सेलाकुई, ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि रोहित के एक दोस्त की महिला मित्र की आरोपी से पूर्व जान-पहचान थी। उसी महिला को लेकर एक फोन कॉल पर बहस हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर यह खौफनाक वारदात अंजाम दी।

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, घटना के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान की जा चुकी है और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है।

पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular