Homeराज्यउत्तराखण्डफीस वसूली पर कसा शिकंजा: देहरादून के प्रेसिडेंसी स्कूल पर ₹5.72 लाख...

फीस वसूली पर कसा शिकंजा: देहरादून के प्रेसिडेंसी स्कूल पर ₹5.72 लाख जुर्माना, फीस कटौती पर राज़ी

देहरादून: मुख्यमंत्री के निर्देशों पर तेजी से कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में देहरादून जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। ताज़ा मामला द प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल, भनियावाला का है जिसने 5,72,000 की पेनल्टी प्रशासन को चेक के माध्यम से जमा की है। साथ ही फीस में कटौती करने पर सहमति जताते हुए प्रशासन को लिखित पत्र भी सौंपा है।

द प्रेसिडेंसी स्कूल पर 100 से अधिक अभिभावकों ने बिना मान्यता नवीनीकरण के संचालन और मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने की शिकायत की थी। इन आरोपों की जांच के बाद प्रशासन ने 5.72 लाख का जुर्माना लगाया था जिसे स्कूल प्रबंधन ने अब जमा करा दिया है।

जिला प्रशासन द्वारा लगातार हो रही सख्त कार्यवाही से एक ओर अभिभावकों में संतोष और विश्वास बढ़ा है वहीं दूसरी ओर शिक्षा माफियाओं में हड़कंप मच गया है। शहर और कस्बों में कई नामी स्कूल अब फीस बढ़ोतरी को लेकर बैकफुट पर हैं और फीस घटाने की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं।

जिलाधिकारी सविन बंसल की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों पर शिकंजा कस दिया है। स्कूलों को स्पष्ट कर दिया गया है कि बिना उचित प्रक्रिया और अनुमति के कोई भी फीस में बढ़ोतरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

#SchoolFee Action #DehradunAdministration #PresidencySchoolFine

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular