Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, बारिश और तेज हवाओं का येलो...

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदलने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय और मैदानी जिलों में कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, पर्वतीय जनपदों विशेषकर पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में आकाशीय बिजली और तेज झोंकों के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है। वहीं मैदानी जिलों में भी शाम और रात के समय हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच सकती है।

देहरादून में दिनभर आसमान मुख्यतः साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम होते-होते कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक संभव है। अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लगातार बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। हिल स्टेशनों का मौसम सुहावना बना हुआ है, जिससे राज्य में पर्यटकों की आमद बढ़ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments