Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में प्री-मानसून की बारिश का असर जारी, कई जिलों में येलो...

उत्तराखंड में प्री-मानसून की बारिश का असर जारी, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी….

केरल के बाद महाराष्ट्र में समय से पहले पहुंचा मानसून, कई हिस्सों में  मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 2 दिन में पहुंचेगा मुंबई - Monsoon arrived in  Maharashtra before ...उत्तराखंड : उत्तराखंड में मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के पर्वतीय जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

मैदानी जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

राज्य में यह स्थिति आगामी 2 जून तक बनी रह सकती है, क्योंकि मौसम विभाग ने प्री-मानसून गतिविधियों के सक्रिय रहने का अनुमान जताया है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों पर बिजली चमकने के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular