Homeराज्यउत्तराखण्डकोटद्वार: मालन नदी पर बना नया पुल आम जनता के लिए खुला,...

कोटद्वार: मालन नदी पर बना नया पुल आम जनता के लिए खुला, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया लोकार्पण….

कोटद्वार: कोटद्वार भाबर के लोगों के लिए सोमवार का दिन राहत लेकर आया। मालन नदी पर बना नया पुल अब आम जनता के लिए खोल दिया गया है। पुल का लोकार्पण उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया। इस मौके पर सुबह पूजा-अर्चना के बाद रिबन काटकर पुल पर आवाजाही शुरू कर दी गई।

पुल के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी आना था…लेकिन अपरिहार्य कारणों से वे नहीं पहुंच सके। हालांकि उन्होंने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया और पुल को क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

13 जुलाई 2023 को बाढ़ और कटाव के चलते मालन पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी थी। अब यह पुल 26.75 करोड़ रुपये की लागत से दोबारा तैयार किया गया है। इसके निर्माण में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी 12 पिलरों को वेल तकनीक से बनाया गया है। पुल के कुल 13 स्लैबों में से एक नया बनवाया गया है, जबकि बाकी स्लैबों को सुरक्षित रखते हुए दोबारा स्थापित किया गया है।

पुल के शुरू होने से भाबर, हरिद्वार और लालढांग क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों और वाहनों को अब बड़ी राहत मिल गई है। लंबे समय से इंतजार कर रहे स्थानीय लोगों ने पुल के शुरू होने पर खुशी जाहिर की है।

#MalanBridge #RituKhanduri #BridgeOpening #Kotdwar #RoadReopen

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments