Homeराज्यउत्तराखण्डपौड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो 100 मीटर गहरी खाई में गिरी,...

पौड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, महिला की मौत, 6 घायल |

पौड़ी: राज्य में सड़क हादसों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला पौड़ी जिले के थलीसैंण थाना क्षेत्र का है, जहां बुधवार रात एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

थलीसैंण थाने को बुधवार देर रात सूचना मिली कि ग्राम सुकई के पास एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम राहत-बचाव उपकरणों के साथ मौके पर रवाना हुई। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पता चला कि बोलेरो (UK19TA-0624) बैजरो-थलीसैंण राष्ट्रीय राजमार्ग से फिसलकर पूर्वी नयार नदी के किनारे गिर गई थी।

गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें:

  • 3 महिलाएं

  • 2 पुरुष

  • 2 बच्चे शामिल थे

घटनास्थल पर बिलेश्वरी देवी (55 वर्ष) पत्नी खुशाल सिंह, निवासी ग्राम नानस्यूं पजियाणा की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए सीएचसी बीरोंखाल भेजा गया। 4 घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घायलों की पहचान इस प्रकार है:

  1. अक्षरा (13 वर्ष) – पुत्री सुनील, ग्राम नानस्यूं पजियाणा

  2. दीपांशु (09 वर्ष) – पुत्र दिनेश, ग्राम नानस्यूं पजियाणा

  3. मनवर सिंह (38 वर्ष) – चालक, पुत्र गोपाल सिंह, ग्राम मासों

  4. संदीप उर्फ सन्नी (30 वर्ष) – पुत्र भीम सिंह, ग्राम कुण्ड

  5. बलेश्वरी देवी (62 वर्ष) – पत्नी दर्शन सिंह, ग्राम भण्डेली

  6. बथुली देवी (62 वर्ष) – पत्नी सैन सिंह, ग्राम भण्डेली

मृतक महिला:

बिलेश्वरी देवी (55 वर्ष) – पत्नी खुशाल सिंह, ग्राम नानस्यूं पजियाणा,थाना थलीसैंण

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular