Homeराज्यउत्तराखण्डराष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा नगद इनाम, उत्तराखंड सरकार...

राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा नगद इनाम, उत्तराखंड सरकार ने जारी किए 15 करोड़ रुपये…….

38TH NATIONAL GAMESदेहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने इन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नगद इनाम राशि के रूप में 15 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। यह जानकारी प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्य ने दी।

खेल मंत्री ने बताया कि इस बार सरकार ने पदक विजेता खिलाड़ियों की नगद इनाम राशि को दोगुना कर दिया है, जिससे खिलाड़ियों को पहले से कहीं अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में अब तक किसी भी राज्य ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को इतनी बड़ी राशि नहीं दी है।

रेखा आर्य ने बताया कि व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की कुल संख्या लगभग 240 है। इन सभी को इनाम राशि देने के लिए जल्द ही एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि बीते सप्ताह उन्होंने यह मुद्दा कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष उठाया था, जिन्होंने तुरंत इस पर कार्रवाई की। रेखा आर्य ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसके अलावा, पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया भी जारी है, जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा। सरकार की इस पहल से प्रदेश में खेलों को बढ़ावा मिलेगा और युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular