टिहरी : उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चंबा क्षेत्र के नेल गांव के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर लगभग एक किलोमीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचित किया। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ की टीम उप निरीक्षक महावीर सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। कार में अकेला व्यक्ति सवार था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान अजय रावत पुत्र कुंदन सिंह, निवासी दिखोल गांव, चंबा के रूप में हुई है। यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों की खतरनाक स्थिति और वाहन नियंत्रण की गंभीरता को उजागर करता है।
नेल गांव के पास ऑल्टो कार खाई में गिरी, SDRF ने शव किया बरामद l 1 किलोमीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक अजय रावत की मौके पर मौत…
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on World Menstrual Hygiene Day पर मंत्री रेखा आर्या ने किया बालिकाओं को जागरूक, स्वच्छता किट भी बांटी
on राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे देहरादून, पार्टी मुख्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में भरा जोश
on मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अल्मोड़ा, 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का किया शिलान्यास
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….