Homeराज्यउत्तराखण्डचारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी का स्पष्ट संदेश, यात्रा सुरक्षित और...

चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी का स्पष्ट संदेश, यात्रा सुरक्षित और व्यवस्था दुरुस्त, जरूरत पड़ने पर इन नंबरों की ले सहायता…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पूरी तरह से सुचारू रूप से चल रही है और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि अब तक चार लाख से अधिक श्रद्धालु चारधामों के दर्शन कर चुके हैं और केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी पूर्ण रूप से चालू हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों और तीर्थयात्रियों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

 सहायता और जानकारी के लिए हेल्पलाइन:

  • 1364

  • 0135-1364

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रशासन हर परिस्थिति पर सतर्क निगरानी बनाए हुए है, और यात्रा से संबंधित किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान की जाएगी।

#CharDhamYatra #CMDhamiMessage #TravelSafety #EmergencyContact #TravelAdvisory

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular