Saturday, March 14, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड बड़ी खबर: भारत-पाक तनाव के चलते केदारनाथ धाम की हेलीकॉप्टर सेवा अगली...

बड़ी खबर: भारत-पाक तनाव के चलते केदारनाथ धाम की हेलीकॉप्टर सेवा अगली सूचना तक स्थगित !

देहरादून: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उत्तराखंड प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा और एयर स्पेस की सतर्क निगरानी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

यह एहतियातन कदम है और स्थिति सामान्य होते ही सेवाएं बहाल की जाएंगी। हेलीकॉप्टर सेवा बंद होने के बाद अब यात्रियों को केवल पैदल मार्ग से ही यात्रा करनी होगी।

केदारनाथ यात्रा के बीच यह निर्णय तीर्थयात्रियों के लिए असुविधाजनक जरूर है, लेकिन प्रशासन का कहना है कि जनहित और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह कदम जरूरी था।

#KedarnathHelicopterService #IndiaPakistanTension #KedarnathYatraUpdate #HelicopterServiceSuspended #SecurityAlertUttarakhand

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2