Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड सचिवालय में अब बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, एक मई से लागू होगा...

उत्तराखंड सचिवालय में अब बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, एक मई से लागू होगा नया आदेश….

देहरादून : उत्तराखंड के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। शासन ने अब उत्तराखंड सचिवालय में भी बायोमेट्रिक हाजिरी को अनिवार्य कर दिया है। यह आदेश आगामी 1 मई 2025 से प्रभावी होगा।

मुख्य सचिव आईएएस आनंद वर्धन द्वारा जारी आदेशों में स्पष्ट कहा गया है कि अब सचिवालय के सभी कर्मचारी प्रत्येक कार्य दिवस पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करेंगे। इससे पहले शासन द्वारा जिलों के सभी विभागों, स्कूलों और सरकारी अस्पतालों में भी बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था लागू की जा चुकी है।

अनुशासन और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में कदम

पिछले कुछ समय से मिल रही शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है। शिकायतें थीं कि कई अधिकारी और कर्मचारी समय से कार्यालय नहीं पहुंचते, जिससे कामकाज प्रभावित होता है। शासन का मानना है कि बायोमेट्रिक प्रणाली से समय पालन और कार्य संस्कृति में सुधार आएगा।

Uttarakhand Secretariat

प्रमोशन के लिए संपत्ति विवरण भी जरूरी

मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने यह भी निर्देश जारी किए हैं कि प्रमोशन पाने के लिए सभी कर्मचारियों को अपनी संपत्ति का ब्यौरा नियमित रूप से जमा करना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर प्रमोशन में बाधा आ सकती है।

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular