Homeराज्यउत्तराखण्डएंटी-पोचिंग अभियान में वन विभाग को सफलता , बंदूक और चाकू के...

एंटी-पोचिंग अभियान में वन विभाग को सफलता , बंदूक और चाकू के साथ दो आरोपी पकड़े….

हरिद्वार — हरिद्वार वन विभाग की पथरी रेंज में चलाए गए एंटी-पोचिंग अभियान के तहत वन विभाग की टीम ने दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरिद्वार निवासी नसरत अली और दिल्ली निवासी बहादुर के रूप में हुई है। उनके पास से एक बंदूक और एक चाकू बरामद किया गया है, जिन्हें वे जंगल में शिकार के इरादे से लेकर आए थे।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि दोनों आरोपी एक बड़े वन्यजीव तस्करी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। इस नेटवर्क के माध्यम से दुर्लभ और संरक्षित प्रजातियों के शिकार और अवैध व्यापार की आशंका जताई जा रही है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए वन विभाग और पुलिस की संयुक्त जांच टीम गठित की जा रही है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular