Homeराज्यउत्तराखण्ड‘ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025’ के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक...

‘ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025’ के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक तस्कर गिरफ्तार….

हरिद्वार – उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025’ अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के क्रम में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी अभियान के तहत कोतवाली रुड़की प्रभारी आईपीएस कुश मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें डॉग स्क्वॉड की टीम और खोजी कुतिया ‘बेला’ की सहायता से एक संदिग्ध के घर पर छापा मारा गया।

कार्रवाई के दौरान इमरान पुत्र यासीन निवासी बन्दा रोड, रुड़की को उसकी ही निवास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11.76 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जो नशे के अवैध कारोबार का स्पष्ट प्रमाण है।

पुलिस के अनुसार, इस गैरकानूनी धंधे में इमरान की पत्नी मेसर पत्नी इमरान भी शामिल थी, जो मौके से फरार हो गई। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

इस संबंध में सिविल लाइन कोतवाली रुड़की में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

आईपीएस कुश मिश्रा ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत कोतवाली क्षेत्र में नशे के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कोई ढील नहीं बरती जाएगी।

हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के खिलाफ एक मजबूत संदेश गया है और आमजन में भी अभियान को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular