Homeराज्यउत्तराखण्डकुमाऊं और गढ़वाल में भारी बारिश की चेतावनी , मौसम विभाग ने...

कुमाऊं और गढ़वाल में भारी बारिश की चेतावनी , मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी…..

देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत समेत कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

बुधवार को टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि दर्ज की गई। वहीं, श्रीनगर, उत्तरकाशी, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह से श्रीनगर में 16 मिमी और पिथौरागढ़ में 14.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विभाग ने चेताया है कि इन जिलों में आज भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। हवाओं की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

इसी के साथ, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिलों के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं बिजली चमकने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर आपातकालीन सेवाओं को सतर्क कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular