Homeराज्यउत्तराखण्डचारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या , 10 लाख के...

चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या , 10 लाख के पार पहुंचा पंजीकरण का आंकड़ा…..

देहरादून : चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन आधार आधारित पंजीकरण का आंकड़ा 10 लाख को पार कर चुका है। इसमें केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.29 लाख तीर्थयात्री पंजीकरण करवा चुके हैं। यात्रा की शुरुआत के बाद 40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन किए जाएंगे। पर्यटन विभाग ने 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए 20 मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की थी। महज 10 दिनों में विभिन्न तिथियों पर यात्रा के लिए 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा लिया है।

बाबा केदार के कपाट 2 मई को खुलेंगे, वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे। 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे और यात्रा का आगाज होगा। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक केदारनाथ धाम के लिए 3.29 लाख, बदरीनाथ धाम के लिए 3.02 लाख, गंगोत्री धाम के लिए 1.85 लाख और यमुनोत्री धाम के लिए 1.79 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण किया है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार 60 प्रतिशत पंजीकरण ऑनलाइन किए जा रहे हैं, जबकि 40 प्रतिशत पंजीकरण यात्रा के दौरान ऑफलाइन होंगे। इसके लिए हरिद्वार, ऋषिकेश और यात्रा मार्गों पर पंजीकरण केंद्र बनाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular