Homeराज्यउत्तराखण्डराजकीय प्राथमिक विद्यालय त्यूनी को मिली नई सुविधाओं की सौगात, डीएम ने...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय त्यूनी को मिली नई सुविधाओं की सौगात, डीएम ने दी मंजूरी….

त्यूनी/देहरादून : उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में मुख्यमंत्री के संकल्प और जिलाधिकारी के धरातल पर निरंतर निरीक्षण से जनसुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। जिलाधिकारी खुद इन क्षेत्रों में पहुंचकर पगडंडियां नाप रहे हैं और वहां की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। डीएम सविन बंसल के नियमित निरीक्षणों से जहां एक ओर समस्याओं का तत्काल समाधान हो रहा है, वहीं स्थानीय जनमानस को बेहतर सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में अब राजकीय प्राथमिक विद्यालय त्यूनी को सुविधाओं का तोहफा मिला है।

डीएम ने मौके पर ही विद्यालय के लिए 3 नए कक्षा कक्षों के निर्माण, बाउंड्री वॉल, रसोई घर में टाइल्स लगाने और अन्य जरूरी सुधार कार्यों को मंजूरी दी। साथ ही, मुख्य शिक्षा अधिकारी को एस्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। कक्षा कक्षों के लिए जिला योजना से और बाउंड्री वॉल तथा रसोईघर के लिए खनन न्यास से फंड की स्वीकृति दी गई। इसके अतिरिक्त, विद्यालय को इंटरएक्टिव स्मार्ट बोर्ड और कंप्यूटर देने की मंजूरी भी दी गई।

डीएम ने कक्षा में बड़ा बोर्ड लगाने और एलईडी बल्ब बढ़ाने का भी निर्देश दिया। साथ ही, पुराने और जर्जर भवन को ध्वस्त करने की दिशा में भी कदम उठाने के आदेश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम चकराता योगेश मेहर, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार डूंडियाल और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। इस कदम से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और उम्मीद की जा रही है कि इन सुधारों से शिक्षा के स्तर में भी सुधार होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular