Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड सरकार का तोहफा : ईद पर मुस्लिम समुदाय को मिलेगी ईद...

उत्तराखंड सरकार का तोहफा : ईद पर मुस्लिम समुदाय को मिलेगी ईद किट….

देहरादून :  उत्तराखंड राज्य सरकार ने ईद के अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर मुस्लिम समुदाय के लोगों को एक विशेष ईद किट देने का निर्णय लिया है। इस किट में कपड़े, दूध, ड्राईफ्रूट्स, चीनी, सेवई और चावल शामिल होंगे। यह निर्णय उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की ऑनलाइन बैठक में लिया गया।

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष  शादाब शम्स के अनुसार, किट में महिलाओं और बच्चों के लिए कपड़े भी होंगे। उन्होंने सीईओ को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं और सभी वक्फ कमेटियों को इस योजना को लागू करने के लिए कहा गया है। जिन कमेटियों के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं, उनके लिए बड़ी कमेटियां सहयोग प्रदान करेंगी। इसके अलावा, वक्फ बोर्ड के कार्यालय से भी इस विषय में संपर्क किया जा सकता है।

वक्फ बोर्ड की बैठक में एक और अहम निर्णय लिया गया कि वक्फ की संपत्तियों में बहुत कम किराए पर रह रहे लोगों से अब सर्किल रेट के हिसाब से किराया लिया जाएगा। अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई की जाएगी और इसके लिए वक्फ ट्रिब्यूनल में दो सदस्य जल्द ही नामित किए जाएंगे। इस बैठक में विधायक शहजाद, राउमुस्तेफअली, मनव्वर हसन, जीया नकवी सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे।

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने यह भी जानकारी दी कि बोर्ड की सैकड़ों एकड़ भूमि की अवैध कटाई की जा रही है। इन मामलों में कार्रवाई करने के लिए लैंड फ्रॉड कमेटी में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। इसके साथ ही सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, आजाद नगर कालोनी में अवैध कब्जों को हटाकर वहां आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अपार्टमेंट, स्कूल और अस्पताल बनाए जाने की योजना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular