Tuesday, March 3, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड चार मजदूरों की जान लेने वाली तेज रफ्तार कार बरामद , चालक...

चार मजदूरों की जान लेने वाली तेज रफ्तार कार बरामद , चालक की तलाश जारी…..

देहरादून : बुधवार रात को राजपुर रोड पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार मजदूरों की जान लेने वाली तेज रफ्तार कार को देहरादून पुलिस ने बरामद कर लिया है। दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया था, जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, कार को शहर के सहस्त्रधारा क्षेत्र में स्थित एक खाली प्लॉट से बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह वाहन दिल्ली से खरीदी गई थी। दुर्घटना के बाद पुलिस की एक विशेष टीम रात को ही दिल्ली पहुंची और विस्तृत जानकारी जुटाई। साथ ही, देहरादून पुलिस की एक और टीम चंडीगढ़ भी पहुंची, जहां वाहन मालिक से संबंधित जानकारी एकत्रित की गई है।

देहरादून पुलिस ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद राजधानी में पुलिस की कई टीमों द्वारा सघन सर्च और चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान, सहस्त्रधारा क्षेत्र के एक खाली प्लॉट में उक्त वाहन बरामद हुआ, जिससे पुलिस को राहत मिली।

इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई थी, जो राजपुर रोड पर सड़क किनारे काम कर रहे थे। पुलिस अब दुर्घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2