Homeराज्यउत्तराखण्डप्रधानमंत्री मोदी के हर्षिल-मुखवा दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा ,...

प्रधानमंत्री मोदी के हर्षिल-मुखवा दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा , पुलिस प्रमुख ने किया स्थलीय निरीक्षण….

उत्तरकाशी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर्षिल-मुखवा क्षेत्र में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के प्रबंधों की समीक्षा की गई। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड, दीपम सेठ ने आज उत्तराखंड शासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हर्षिल-मुखवा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल और वीवीआईपी रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

May be an image of 6 people

पुलिस अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की चर्चा की गई, जिसमें ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों, पुलिस बल, बैरिकेडिंग, रूफटॉप ड्यूटी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती पर विचार किया गया। पुलिस महानिदेशक ने सुरक्षा को मजबूत रखने के लिए समस्त राजपत्रित अधिकारियों, अन्य पुलिस अधिकारियों, पुलिस बल और सुरक्षा के सभी पहलुओं की समीक्षा की और सभी को अपनी जिम्मेदारियों के बारे में स्पष्ट निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular