Homeराज्यउत्तराखण्डकेंद्र सरकार ने केदारनाथ रोपवे परियोजना को दी मंजूरी , नेशनल हाईवे...

केंद्र सरकार ने केदारनाथ रोपवे परियोजना को दी मंजूरी , नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड को सौंपी जिम्मेदारी…..

देहरादून : केदारनाथ और हेमकुंड में रोपवे परियोजनाओं को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल गई है। इन परियोजनाओं के तहत उत्तराखंड में यात्रा को और अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम की पर्वतमाला परियोजना के तहत उत्तराखंड के सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना को मंजूरी दी है।

एनएचएलएमएल बेंगलुरु में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क बनाएगी

इस रोपवे परियोजना का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि वर्तमान में केदारनाथ यात्रा में लगभग 8-9 घंटे का समय लगता है, जो इस परियोजना के बाद घटकर सिर्फ 36 मिनट में हो जाएगा। इसकी डिजाइन क्षमता 1,800 यात्री प्रति घंटे प्रति दिशा (पीपीएचपीडी) होगी, जो प्रति दिन 18,000 यात्रियों को ले जाएगी। जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा।

केदारनाथ रोपवे परियोजना की जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड को सौंपी गई है। यह एजेंसी परियोजना की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर रही है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular