![]()
हरिद्वार : चारधाम यात्रा और होली के त्योहार के नजदीक आते ही मिलावटखोरों की सक्रियता बढ़ने लगी है। इसी संदर्भ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए हरिद्वार में छापेमारी अभियान चलाया। विभाग की टीम ने आज हरिद्वार बस स्टैंड से लेकर हर की पैड़ी तक होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और खाने-पीने के सामान की दुकानों पर छापेमारी की और कई दुकानों से सैम्पलिंग के साथ-साथ फूड लाइसेंस की जांच भी की।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस अभियान के दौरान कई दुकानदारों के चालान काटे और अनियमितताएं पाए जाने पर उचित कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान खासतौर पर त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और हाइजीनिक स्थिति की जांच करने के लिए चलाया जा रहा है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया, “हम अपनी पूरी टीम के साथ इस अभियान को चला रहे हैं, जिसमें नगर निगम की टीम भी शामिल है। हम मिठाई की दुकानों, रेस्टोरेंट-ढाबों की जांच कर रहे हैं और मिलावट की आशंका के चलते सैम्पलिंग भी की जा रही है। विशेष रूप से हाइजीनिक कंडीशन पर ध्यान दिया जा रहा है। जिन दुकानों के पास फूड लाइसेंस नहीं हैं, उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है।”
इसके अलावा, फूड सेफ्टी ऑन व्हील की वैन भी मौके पर लाई जा रही है ताकि जांच के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध हो सकें। अधिकारियों ने बताया कि बस स्टैंड पर भी दौरा किया गया है, जहां बाहर से आने वाली चीजों की भी जांच की जाएगी।
ali liam gay porn
See vast modes of shields. Tools give safe vibe. Catch [url=https://nfj.org.uk/]gay twink porn[/url] today. Pick any sort right.