Homeराज्यउत्तराखण्डराजभवन में महाशिवरात्रि की धूम, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर...

राजभवन में महाशिवरात्रि की धूम, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना…

देहरादून – राज्यपाल ले. जन गुरमीत सिंह और प्रथम महिला गुरमीत कौर ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज राजभवन स्थित राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

राज्यपाल ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और हमें अपनी आत्मा के शुद्धिकरण की ओर प्रेरित करता है। पूजा के बाद राज्यपाल और उनकी पत्नी ने भगवान शिव की आराधना की और प्रदेशवासियों के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

#Mahashivratri #Dehradun #Rajbhavan #ShivPuja #GurmeetSingh #GurmeetKaur #ShivShanti #DevotionalCelebrations #Uttarakhand

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments